Oplus_16908288

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मेडिकल कॉलेज में डॉ गोविंद सिंह तीतियाल ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को डा. गोविंद सिंह तीतियाल ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। उत्तराखंड शासन ने उन्हें रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य दायित्व सौंपा है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. तीतियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की चिकित्सकीय, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

इसी क्रम में उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार डा. अरुण जोशी, पूर्व प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, ने जनरल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
आज ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा० गोविंद सिंह तीतियाल ने डा० अरुण जोशी संकाय सदस्य मेडिसिन विभाग को चिकित्साअधीक्षक डा० सुशीला तिवारी राज्यकीय चिकित्सालय का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा


संकाय सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि डा. जोशी के मार्गदर्शन और लंबे चिकित्सकीय अनुभव से कॉलेज और रोगियों दोनों को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें