haldwani news

बढ़ती ठंड पर डीएम सख्त, रैनबसेरों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के आदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम एवं सभी नगर निकाय क्षेत्रों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए नगर निगम और नगर पालिकाओं द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

उन्होंने धर्मशाला, रैनबसेरे, पड़ाव, सराय, प्रमुख चौराहों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं……ताकि राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कंबल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं। विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। नगर निगम हल्द्वानी के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट तथा नगर पालिका नैनीताल के लिए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं रैनबसेरों का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को तुरंत कंबल उपलब्ध कराए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत

उन्होंने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए रैनबसेरों एवं अन्य आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं…..ताकि जरूरतमंदों को सुरक्षित और गर्म वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें