देहरादून : राज्य में लगातार हो रही बारिश, बर्फबारी और कोहरे को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में बंद सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति, साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों व वाहनों के फंसे होने की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव ने निर्देश दिए कि बर्फबारी से प्रभावित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए और सड़क खोलने की मशीनरी पूरी तरह सक्रिय रखी जाए। साथ ही बिजली व पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय टीमें लगातार फील्ड में तैनात रहें।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में यदि वाहन या व्यक्ति फंसे होने की सूचना मिलती है तो जिला प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करे। दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शीतलहर और बर्फबारी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और अन्य संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है। सचिव ने आम लोगों से अपील की कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
चमोली के लिए हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 24 से 25 जनवरी तक उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना बनी हुई है। चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में खतरा स्तर-3 (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया गया है, जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊँचाई वाले इलाकों में खतरा स्तर-2 (येलो अलर्ट) रहेगा।
आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों को अलर्ट पर रखते हुए ऊँचाई वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
