- ऋषिकेश और हरिद्वार में 31 मार्च के बाद बंद होंगे डिपार्टमेंटल स्टोर्स, अवैध मादक पदार्थों पर होगी सख्त कार्रवाई
ऋषिकेश: धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऋषिकेश और हरिद्वार में स्थित सभी डिपार्टमेंटल स्टोर्स 31 मार्च के बाद बंद कर दिए जाएंगे। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की थी, जिसके बाद कैबिनेट ने यह निर्णय लिया।
इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए मंत्री अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया गया और नशीले पदार्थों की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
अवैध शराब और नशे के खिलाफ कड़े कदम
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अग्रवाल ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार अवैध शराब बिक्री की खबरें आ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब या नशीले पदार्थों की बिक्री पाई गई, तो संबंधित चौकी प्रभारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अब अवैध शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है, जिससे युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं।
आस्था पथ पर होगी कड़ी निगरानी
मंत्री अग्रवाल ने आस्था पथ पर हो रही तोड़फोड़ और असामाजिक गतिविधियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि रेलिंग, लाइट्स और बैठने की बेंचों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए ताकि आस्था पथ की गरिमा बनी रहे।
इसके अलावा, बाहरी लोगों का सत्यापन अनिवार्य करने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मौजूद अधिकारी
इस बैठक में एसपी देहात ऋषिकेश ग्रामीण जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
