भारतीय रेलवे द्वारा 15 ट्रेनों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट में 11 मई शाम 4:00 बजे से खोल दी जाएंगी और 12 मई से इन 15 रेलगाड़ियों का संचालन दिल्ली से शुरू किया जाएगा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है इसके अलावा भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा शुरुआत में केवल 15 रेलगाड़ियों का ही संचालन किया जा रहा है इस दौरान यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी।

रेल मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना का निर्माण किया है। शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।

इसके बाद भारतीय रेलवे नए मार्गों पर और भी अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी, जिनकी कुल संख्या कोविड-19 केयर सेंटर के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित रखने और फंसे हुए प्रवासियों हेतु ‘श्रमिक स्पेशल’ के रूप में प्रतिदिन 300 ट्रेनों तक का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कोचों को आरक्षित रखने के बाद उपलब्ध कोचों पर निर्भर करेगी।
इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट () पर उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशनों पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और बुकिंग काउंटर पर कोई भी टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा। केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए फेस कवर या मास्क लगाना अनिवार्य होगा और ट्रेन के प्रस्थान करने के समय उन्हें अपनी स्क्रीनिंग करानी होगी तथा केवल उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें इस रोग का कोई भी लक्षण नहीं होगा। ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम सहित विस्तृत विवरण उचित समय पर अलग-अलग जारी किए जाएंगे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
3 thoughts on “दिल्ली- (बड़ी खबर) 12 मई से शुरू होगा इन ट्रेनों का संचालन, 11 मई शाम 4 बजे खुलेंगी IRCTC की वेबसाइट में बुकिंग”
Comments are closed.



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 

Sir tickets to free hai but upper tickets booked karne ke liye kyu likha hai
यह रेलवे के लिए पैसेंजर ट्रेन खोले जाने का निर्णय है इसमें आपको ऑनलाइन टिकट खरीद कर ही यात्रा करनी पड़ेगी
Bageswar