- सीआरपी और बीआरपी भर्ती के लिए पोर्टल की विसंगति दूर करें
देहरादून। समग्र शिक्षा के तहत लटकी सीआरपी-बीआरपी भर्ती पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में आ रहीं दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रयाग पोर्टल में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का शीघ्र निस्तारण कराएं ताकि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विद्यालयी शिक्षा विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों के सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के कुल 285 पदों एवं संकुल स्तर पर संकुल रिसोर्स
पर्सन (सीआरपी) के 670 खाली पदों पर कार्मिकों की तैनाती होनी है। लेकिन प्रयाग पोर्टल की विसंगति के चलते इसमें देरी हो रही है।
शिक्षा मंत्री ने विभाग की सचिवालय में हुई बैठक में प्रयाग पोर्टल की आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग संबंधित शासनादेश में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, इन पदों के लिए भर्ती के बाद बीआरपी-सीआरपी की जिम्मेदारी से सैकड़ों शिक्षकों को भी मुक्त किया जा सकेगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर भी आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती होनी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
