Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हवाओं के साथ बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप- छांव का दौर बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दोपहर को तापमान 40 डिग्री के पार होने से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 9 जून को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी सहित टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में 40 डिग्री पहुंच तापमान उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान भी चढ़ने लगा है। शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जिससे पहाड़ों में सुबह-शाम मौसम सुहावना हो गया है। दिन में चटख धूप के कारण तपिश बढ़ गई है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
