- शादी के लिए किया माना तो कर दिया खून
देहरादून– मसूरी के भट्टा फॉल स्थित एक निजी होटल में 10 तारीख को लाश मिलने से हड़कंप मच गया था , मृतक कपिल चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी , मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मसूरी के नेतृत्व में एसओजी देहरादून सहित तीन टीमों का गठन कर मामले की पड़ताल शुरू की गई , सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक की गाड़ी में 3 लोग आए थे जबकि कपिल को मौत के घाट उतारने के बाद अन्य दो लोग उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे यह सुराग पुलिस के लिए बेहद अहम साबित हुआ और इसी के आधार पर सीसीटीवी से गाड़ी की तस्दीक की गई जिसके बाद दोनो आरोपियों को हरिद्वार से मृतक की गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पूछताछ में पता चला कि दोनो ही आरोपी सगे भाई बहन हैं जिनका नाम कुदरत और अब्दुल्ला बताया गया है कुदरत को कपिल 2 साल पहले दिल्ली में मिला था जहां से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था लेकिन कपिल ने कुदरत को शादी करने से मना कर दिया जिस से अक्रोषित होकर कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला ने कपिल का खून करने का प्लान बनाया ।
प्लान के तहत रुड़की निवासी कपिल को पहले हरिद्वार बुलाया गया जिसके बाद घूमने के बहाने से मसूरी लेकर गए जहां मसूरी में एक कमरा लेकर वो सभी वहीं रुक गए , सुबह 4 बजे कपिल को गहरी नींद में सोता देख कुदरत के भाई अब्दुल्ला ने चाकू से गला रेत कर कपिल की हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए , कपिल की गाड़ी हरिद्वार में छोड़ कर दिल्ली चले गए जिसके बाद कपिल की गाड़ी लेने वह दोनो हरिद्वार वापस आए थे जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
