देहरादून-(भर्ती-भर्ती) युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह ‘ग’ के 645 पदों पर आई भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि कृषि उद्यान और पशुपालन विभागों सहित अन्य विभागों में समूह ग के 645 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो गई है लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है इस भर्ती पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए जानकारी निम्न है।

  • कृषि / उद्यान / पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ग ) परीक्षा -2023

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

ADVERTISEMENTS

07 अक्टूबर, 2023

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि

–

27 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कृषि / उद्यान / पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ग ) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत कुल 645 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र ( Online Application) आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 तक विज्ञापन में उल्लिखित पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को उक्त पदों हेतु विज्ञापन में निहित प्राविधानों के अनुसार आवेदन करना होगा। उक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन परिशिष्ट-1 पर उल्लिखित परीक्षा योजना एवं परिशिष्ट-2 पर उल्लिखित पाठ्यक्रम के अनुसार किया जायेगा।

अति महत्वपूर्ण निर्देश :-

  1. अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें। आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79 / 2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। आरक्षण एवं शैक्षिक अर्हता विषयक प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा अवश्य धारित होना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात

2

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वह ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि अर्थात् दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 तक विज्ञापन में वर्णित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य अर्हताएं अवश्य धारित करते हों। अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date) वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) हो। अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण (Result Declaration Date) के कॉलम में, संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंक-पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अंकन हो । विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः अभ्यर्थी की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें