देहरादून– राज्य की धामी सरकार अब अधिकारियों पर नकेल कसने जा रही है अब तक प्राधिकरण में मानचित्र के नाम पर लोगों को चक्कर पर चक्कर लगवाने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे। प्राधिकरण में अब 15 दिन में पास होने वाले मानचित्र 7 दिन के अंदर पास किए जाएंगे। यदि कोई अधिकारी कर्मचारी अनावश्यक आपत्तियां लगाएगा तो उसके खिलाफ कड़े कार्रवाई किए जाने के निर्णय लिए गए हैं।
आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब आवासीय मानचित्र को पास करने के लिए 15 दिन की अवधि के बजाय सात दिन की अवधि तय कर दी गई है साथ ही गैर एकल आवासीय इकाई के मानचित्र पास करने की समय सीमा 30 दिन से 15 दिन करने की तैयारी कर ली गई है।
इसके अलावा कई बैठकों के बाद भी प्राधिकरण के कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं हो रहा है । लिहाजा अब कड़े कदम उठाने पर परहेज नहीं किया जाएगा प्राधिकरण के ऐसे कर्मचारी जो ताजा अवधि के भीतर प्रकरण निस्तारण नहीं करेंगे या जिनकी पत्रावली 50% से अधिक निस्तारित नहीं हुई होगी उनका वेतन रोका जाएगा ऐसे कार्मिक का वेतन रोकने का दायित्व वित्त नियंत्रक का होगा। और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऐसे लापरवाह कार्मिकों को चिन्हित करेंगे और मानचित्रो के निस्तारण पर अनावश्यक आपत्ति लगने वाले कार्मिकों का भी वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
