देहरादून- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अन्तर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 रिक्त पद, डेरी विकास विभाग में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक के 09 रिक्त पद, चाय विकास बोर्ड में बागान पर्यवेक्षक के 04 रिक्त पद, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के 01 रिक्त पदों तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 3 (पर्यवेक्षक, कैनिंग) के 08 रिक्त पदों अर्थात कुल 100 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है।
आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार आवश्यक शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दिनांक 12.03.2022 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन करने हेतु जारी आधिकारिक विज्ञापन वेबसाइट- https://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdfhttps://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdf पर देखा जा सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
