देहरादून- 12वीं पास करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है कि उत्तराखंड की धामी सरकार हर शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास करने पर बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 33000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटी को भी योजना के दायरे में लाए जाने की तैयारी है। जिसमें बेटियां को 12वीं के बाद भी पढ़ाई जारी रखने का प्रमाण पत्र देना होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके 12वीं पास होने की पढ़ाई तक आर्थिक रूप से नंदा गौरा योजना के तहत मदद करती है, जिसमें अब बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। अभी तक केवल उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ₹51 हजार रुपये धनराशि दी जाती थी, लेकिन अब उत्तराखंड ही नहीं बल्कि किसी भी बोर्ड से 12वीं की पास बेटियों को 51 हजार धनराशि दी जाएगी, लेकिन बेटियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने का प्रमाण पत्र भी देना होगा । फिलहाल विभाग इसके लिए व्यापक तैयारी कर रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

