- कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग हेतु समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-2/DR (AHA)/S-1/2023-24,
दिनांक 07 अक्टूबर, 2023 द्वारा विज्ञापित कृषि/उद्यान / पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु मुख्य लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनाँक 07 जनवरी, 2024 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के कुल 13 जनपदों में किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) दिनाँक 23 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। 2. दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु श्रुतलेखक के सम्बन्ध में प्राविधान का उल्लेख, विज्ञापन के परिशिष्ट-6 एवं 7 में किया गया है। प्रश्नगत परीक्षा में सम्मिलित दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त परिशिष्ट में उल्लिखित निर्देशों का अवश्य अवलोकन कर लें। यह भी उल्लेखनीय है कि श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता प्रश्नगत पद की अनिवार्य शैक्षिक योग्यता से एक स्तर कम होगी किन्तु किसी भी दशा में हाईस्कूल से न्यून नहीं होगी।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं श्रुतलेखक (Scribe) लाने का दावा करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है, को परिशिष्ट-6 (1) एवं परिशिष्ट-6 (2) तथा ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम है, को परिशिष्ट-7 (1) एवं परिशिष्ट-7(2) को पूर्णतः भरते हुए श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो के साथ परिशिष्ट-6(2)/परिशिष्ट-7 (2) में किये गये दावे के आधार पर शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक-तालिका /प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में दिनाँक 18 दिसम्बर, 2023 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेलः sewaone1@gmail.com पर प्रस्तुत करना आवश्यक है।
उक्त अंतिम तिथि दिनाँक 18 दिसम्बर, 2023 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेल के माध्यम से आयोग कार्यालय में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को ही आयोग द्वारा श्रुतलेखक अनुमन्य किया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-6 (1) एवं परिशिष्ट-6 (2) तथा 7(1) एवं परिशिष्ट-7(2) आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 