प्रदेश में 7783 युवा बनेंगे नल-जल मित्र
हल्द्वानी। प्रदेश के 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नल जल मित्र बनाया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें प्रदेश के आईटीआई में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र सरकारी की जल जीवन मिशन योजना के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग लेने के बाद प्रशिक्षित युवा जल वितरण सहायक के रूप में कार्य करेंगे। जल मित्रों को जेजेएम के तहत ग्राम पंचायत की ओर से लिए जाने वाले यूजर चार्ज से मानदेय की व्यवस्था की जाएगी।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है। जल वितरण के कार्य को सुचारु रखने के लिए नल जल मित्र तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग प्रत्येक ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन करेगा। लाभार्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। उन्हें स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
13 जिलों के 14 आईटीआई में लाभार्थियों को प्लंबिंग को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी। देहरादून की दो आईटीआई में प्रशिक्षण होना है। युवाओं को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत 510 प्रशिक्षकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण नल जल मित्र योजना से लाभान्वित होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षकों को एनएसडीसी के स्किल काउंसिल में ट्रेनिंग दी जाएगी। 11 दिसंबर से होने वाली इस ट्रेनिंग में चयनित आईटीआई से प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद युवाओं को प्लंचिंग सेक्टर स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाइपलाइन की मरम्मत आदि का प्रशिक्षन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अपनी ग्राम पंचायतों में कार्य करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
