देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 11 ‘हिमगिरी’ बस सेवाओं के संचालन को अनुमति मिल गई है। पहले चरण में जीएमओयू बीरोंखाल और थलीसैंण की सेवा 11 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। इन सेवाओं के शुरू होने से पहाड़ के दूरस्थ गांव सीधे राजधानी से जुड़ जाएंगे।
देहरादून से पहली बार ‘हिमगिरी’ बस सेवा शुरू हो रही है। इसके लिए कई सालों से कवायद चल रही थी। राज्य परिवहन प्राधिकरण से परमिट मिलने के बाद अब आरटीए की अनुमति भी मिल गई है। ये सेवाएं बुड्डी गांव के पास चांदनी चौक से संचालित होंगी, जिनमें से कुछ वाया ऋषिकेश तो कुछ वाया हरिद्वार चलेंगी। जीएमओयू के पर्यटन अधिकारी अनिल बरगली ने बताया कि आरटीए ने बस संचालन की

11
हिमगिरी बस सेवाओं के संचालन की अनुमति मिली है परिवहन प्राधिकरण से
10
सितंबर को बसें कोटद्वार से चलेंगी और 11 सितंबर को दून से इनका शुभारंभ किया जाएगा
जीएमओ को बस सेवाओं के संचालन की अनुमति मिली प्राधिकरण से
पहले चरण में थलीसैंण और बीरोंखाल के लिए बस सेवा का संचालन
कहां से कहां तक चलेंगी यह बस सेवाएं
देहरादून से ऋषिकेश-श्रीनगर-कर्णप्रयाग चमोली-पीपलकोटी होते हुए जोशीमठ
देहरादून से ऋषिकेश-देवप्रयाग-सतपुली एकेश्वर पोखड़ा होते हुए बैजरो
देहरादून से ऋषिकेश-श्रीनगर-कर्णप्रयाग चमोली-गोपेश्वर होते हुए रोपा बछेर
देहरादून से ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर रुद्रप्रयाग-पोखरी होते हुए कलसिर
देहरादून से ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर-रुद्रप्रयाग-कुंड-उखीमठ होते हुए सारी
देहरादून से ऋषिकेश-देवप्रयाग-पौड़ी-त्रिपालीसैंण होते हुए थलीसैंण
देहरादून से हरिद्वार-कोटद्वार-रथवाढाब-धूमाकोट होते हुए गोलीखाल
देहरादून से हरिद्वार-कोटद्वार-डेरियाखाल-रिखणीखाल होते हुए भौंण
देहरादून से ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला-गुमखाल-जहरीखाल होते हुए लैंसडाउन
मंजूरी दे दी है। दस सितंबर को बसें कोटद्वार से चलेंगी और 11 सितंबर को देहरादून से इनका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण
में दो सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिसके बाद यात्रियों के रुझान को देखते हुए बाकी सेवाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा।
यात्रा सीजन में यात्रियों को मिलेगा पूरा लाभ
हिमगिरी बस सेवाओं के शुरू होने से यात्रा सीजन में पहाड़ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों को अलग-अलग वाहनों में सफर करने की जरूरत कम होगी। इससे समय और किराये की भी बचत होगी। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान पहाड़ जाने वाले यात्रियों इनका लाभ मिलेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 
