Dehradun News- सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सचिवालय में शाम 5:00 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती हैं। बताया जा रहा है कि उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैबिनेट में फैसला हो सकता है।
कैबिनेट ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में जो उप समिति बनाई थी, वह कैबिनेट की उपसमिति अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रख सकती है। लेकिन सूत्रों की माने तो जो संस्तुति कैबिनेट की उप समिति ने उपनल कर्मचारियों के हित में दी है, उसमें शासन में बैठे कुछ अधिकारी बदलाव चाहते हैं। जिससे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बेहद खफा बताए जा रहे हैं। यदि कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट कल कैबिनेट के समक्ष नहीं रखी जाती है तो भी हरक सिंह रावत उपनल उप समिति की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने रख देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार 23 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने पर विचार कर रही है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। चुनावी साल होने से सरकार पर विकास योजनाओं की रफ्तार देने का भी दबाव है। ऐसी मंशा से सरकार अनुपूरक बजट मानसून सत्र में ही पेश कर सकती है आम तौर पर चुनाव के आखिरी साल में सरकारी अनुपूरक बजट लाती रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 


