DGP ने लिया यह कड़ा एक्शन

देहरादून- यहां दरोगा ने जांच में की लापरवाही तो DGP ने लिया यह कड़ा एक्शन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पूरे एक्शन के मूड में है उन्होंने सबसे पहले महकमे के अधिकारियों को यही संदेश दिया था फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से लेकर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाए लेकिन जहां जहां हीला हवाली की शिकायत मिली तो वहां वहां डीजीपी ने कड़ा एक्शन लिया है मंगलवार को भी डीजीपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक दरोगा को पर्वतीय जिले में ट्रांसफर करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें👉देहरादून- उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज( जूनियर डिवीजन) का परिणाम घोषित, देखिए लिस्ट

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल मामला झबरेड़ा निवासी संजय ने पुलिस मुख्यालय में आकर बताया कि उनके भाई की गुमशुदगी थाना पटेल नगर में दर्ज है लेकिन जांचकर्ता उप निरीक्षक सुरेश कुमार उनको कोई सहयोग नहीं दे रहे हैं नहीं जांच आगे बढ़ रही है लिहाजा डीजीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से जांच की और यह पाया गया कि सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ठोस साक्ष्य संकलन न करने विवेचना में शिथिलता बरतने का दोषी पाए गए हैं जिसके बाद डीजीपी ने यह एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास

यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए क्या कहा केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च

डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र को तत्काल उप निरीक्षक सुरेश कुमार को उनके कार्यों के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से जनपद देहरादून से दूरस्थ पर्वती जनपद में ट्रांसफर करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की पार्टियों पर इस जिले में लगी पाबंदी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें