- साइबर ठग ने की अपर मुख्य सचिव के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगी कोशिश।
देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नाम पर साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर से 8 लाख की मांग की. जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर का कर्मचारी बैंक में रुपए जमा करने पहुंचा. इस दौरान अपर मुख्य सचिव को जानकारी होने पर प्रॉपर्टी डीलर को रुपए जमा करने से रोक दिया गया. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त की दोपहर हरिद्वार स्टांप विभाग के एक अधिकारी के पास साइबर ठग ने फोन किया. जिसमें साइबर ठग ने कहा वह अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन बोल रहा है. अधिकारी को फोन कर ठग ने हरिद्वार के एक प्राॅपर्टी डीलर के बारे में जानकारी ली. उसके बाद अधिकारी ने ठग की ओर से नंबर पूछे जाने पर प्राॅपर्टी कारोबारी का नंबर उपलब्ध करा दिया. ठग ने प्राॅपर्टी कारोबारी को फोन कर कहा कि उनके चाचा अस्पताल में भर्ती हैं. उनके इलाज के लिए आठ लाख रुपये की जरूरत है. ठग ने खाता नंबर देकर रकम जमा कराने के लिए कहा। प्रॉपर्टी डीलर ने ठग को अपर मुख्य सचिव समझकर रकम जमा कराने के लिए अपने लेखाकार को बैंक भेजा. इसी दौरान किसी तरह यह जानकारी अपर मुख्य सचिव को लग गई. जिसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को रकम जमा कराने से रोका. वहीं, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने घटना की जानकारी एडीजी लॉ एंड आर्डर सहित हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी को दी.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया अपर मुख्य सचिव की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में खाता सिलीगुड़ी, जबकि मोबाइल नंबर पटना का निकला है. पुलिस जांच कर रही है. बैंक में सूचना देकर खाते को सीज करवाया गया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार 


