- भाजपा जल्द करेगी नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा।
देहरादून- उत्तराखंड में भाजपा को मार्च के पहले सप्ताह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. निकाय चुनावों के कारण स्थगित हुई सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को एक बार फिर गति मिल गई है. पार्टी ने मंडल और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इसके बाद एक हफ्ते के भीतर पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर सकती है. भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि महेंद्र भट्ट दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं या फिर किसी नए चेहरे को यह जिम्मेदारी दी जाएगी. पार्टी नेतृत्व जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर फैसला ले सकता है.
संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा बूथ कमेटी अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन होने के बाद वर्तमान समय में जिला अध्यक्षों के चुनाव के प्रक्रिया चल रही है इसके लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की टीम नियुक की है। सभी पर्यर्वेक्षक जिलों में जाकर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद कल 2 तारीख को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपने-अपने जिलों का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे और एक हफ्ते के भीतर जिलाध्यक्षों को लेकर संगठन निर्णय ले लेगा। जानकारी देते हुए आदित्य कोठारी ने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्वाचन के बाद प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
