- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले नकद पुरस्कार से छूटे हुए खिलाड़ियों के लिए आवेदन पत्र की तिथि को आगे बढ़ाते हुए किया गया 30 जनवरी 2024
देहरादून: राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियो को नकद पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं जिसकी अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 30 जनवरी 2024 किया गया है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि कैलेंडर वर्ष 2023 की प्रथम छमाही(01 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2023 तक) में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले नकद पुरस्कार से कई खिलाड़ी छूट गए थे,साथ ही कई खिलाड़ियों के आवेदन फार्म अपूर्ण पाये गये।ऐसे में उन समस्त छूटे गए खिलाड़ियो और अपूर्ण पाए गए आवेदन फार्म को लेकर यह अहम फैसला लिया गया है।साथ ही समस्त खिलाड़ियो को एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है।
वहीं इसके अतिरिक्त कलैण्डर वर्ष 2023 के द्वितीय छमाही में (01 जुलाई, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक) के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियो के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु भी आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।
सभी आवेदक आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के उपरान्त किसी भी कार्यालय दिवस को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक जमा करा सकते है।कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी इसका लाभ ले सके ऐसे में उनके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 