देहरादून – आयोग के विज्ञापन संख्या 50/30अ0से०च०आ०/2023 दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 द्वारा विज्ञापित विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय अर्हता के कुल 236 रिक्त पदों हेतु प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि के संबंध में।
आयोग के विज्ञापन संख्याः 50/3०अ० से०च०आ०/2023 दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 द्वारा विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-३, गृह माता / हाऊस कीपर) के कुल 236 रिक्त पदों हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है जिनकी लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 31 जनवरी, 2024 अंकित है। वर्तमान में परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक के रिक्त पदों हेतु राज्य के चार जिलों (ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, देहरादून तथा हरिद्वार) में दिनांक 11.01.2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कतिपय अभ्यर्थियों, जो शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा से वंचित रह गए हैं, के द्वारा किए गए अनुरोध के क्रम में उन समस्त अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिए जाने के दृष्टिगत लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन में विलंब होगा।
तद्नुसार अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि माह मार्च, 2024 प्रस्तावित है। तिथि के निर्धारण के उपरान्त अभ्यर्थियों को संवाद के माध्यम से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अवगत करा दिया
जायेगा।
अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in का अनुश्रवण करते रहें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 