देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी लिहाज से रविवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में अगले 4 दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
जबकि 27 और 28 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है । जबकि 1 और 2 मार्च को प्रदेश में पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश तथा मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

