देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों से सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बरसात रुक रुक कर हो रही है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी और उधम सिंह नगर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार के अलावा राज्य के अन्य जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
वहीं 10 सितंबर को राज्य के नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है वही 11 सितंबर को देहरादून ,नैनीताल ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
वही 12 सितंबर को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बारिश के दौरान बरतें ये सावधानियां-
मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें।
बरसात में नदी-नालों से दूर रहें।
नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें।
बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें।
संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें।
जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 
