SACHIWALAY

देहरादून- (बड़ी खबर) इस नगरपालिका को बनाया जाएगा नगर निगम और इन निकायों का भी होगा सीमा विस्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड सरकार राज्य में कुछ नए नगर निगम तथा नगर निकायों की सीमाएं विस्तार करने जा रही है। श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश नगर निगम की सीमाएं बढ़ाई जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।मदन कौशिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बैठक ली। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका विस्तार व नए निकाय बनाने के संबंध में जिला अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

नैनीताल- हाईकोर्ट ने इस कॉलेज में छात्रों को एग्जाम में बैठाने के आदेश किए जारी

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार जनपद में भगवानपुर नगर पालिका में सीमा विस्तार होगा। जबकि, इमलीखेडा, रामपुर, पाडली गुर्जर और ढण्डेरा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह, उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला व नगला, बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी गढ़वाल में थलीसैंण को भी नगर पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए...

उत्तराखंड- 3 अरब की लागत से बना ये पुल जनता को होगा समर्पित, जानिए बनने में कितना लगा समय

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई

बैठक में कुल 13 निकायो के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सम्बन्धित जिलाधिकारियो को वीडियो क्रन्फे्रसिंग के माध्यम से जोडा गया था। निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

BREAKING NEWS- राज्य में 473 मामले, 9 लोगों की मौत, जानिए कुल आंकड़ा और अपने जिलों का हाल

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें