देहरादून :(बड़ी खबर) चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने होगी ये कार्यवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चुनाव कार्य में लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून। राज्य में चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ अब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही, आदेशों की अवहेलना या मतदाता सूची की शुद्धता से खिलवाड़ करने वाले बीएलओ को न केवल निलंबित किया जाएगा, बल्कि गंभीर मामलों में उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
Ad

मस्तु दास ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था में, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) दोषी बीएलओ को निलंबित करेंगे और संबंधित अनुशासनात्मक प्राधिकारी को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजेंगे। यदि मामला आपराधिक श्रेणी का है, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मंजूरी से बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्वतः संज्ञान लेकर या डीईओ /ईआर ओ की रिपोर्ट के आधार पर भी निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें