देहरादून :(बड़ी खबर) इन कार्मिकों को मिली अंतिम चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत भर्ती वर्ष 2025-26 के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के अन्तर्गत सभी पदों पर पदोन्नतियां ससमय सुनिश्चित कर ली गई हैं और यह देखने में आया है कि पदोन्नत कार्मिक पदोन्नति स्थल पर कार्यभार तो ग्रहण कर रहे हैं, किन्तु कार्यभार ग्रहण करते ही अपने पूर्व स्थल व अन्यत्र स्थल पर कार्ययोजित / सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है।

अतः ऐसे कार्मिकों को चेतावनी निर्गत की जाती है कि उक्त की पुनरावृत्ति न करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें