देहरादून-(बड़ी खबर) आज और कल इन जनपदों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून द्वारा आज दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले 2 दिन यानी 8 और 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जुलाई को राज्य के चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है वही देहरादून पौड़ी टिहरी बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 9 जुलाई को राज्य के नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें