देहरादून- आज के दौर में घर का नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को महीनों चक्कर काटने पड़ते हैं विभिन्न प्रक्रियाओं से होकर गुजर कर विकास प्राधिकरण से बमुश्किल आवासीय नक्शा पास होता है। इसको देखते हुए अब राज्य के शहरी विकास मंत्री ने पहली ही बैठक में भवन का नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की और कहा कि 15 दिन में आवासी और 30 दिन में व्यवसायिक नक्शा पास करने की विधि का कड़ाई से पालन करना होगा।
शहरी विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण की ओर से पास किए गए नक्शे की जानकारी वेबसाइट में भी अपलोड की जानी चाहिए यदि कोई आर्किटेक्ट बार-बार आपत्ति वाला नक्शा प्रस्तुत करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए इसके अलावा प्राधिकरण में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण का सर्वे कराकर सख्त कदम उठाने और सर्वे रिपोर्ट 15 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
