देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य में मानसून अवधि में राजकीय कार्मिकों को अवकाश स्वीकृत न किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधू ने सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखते हुए कहा है की प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है, और मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि बाढ़ भूस्खलन बादल फटने आदि प्राकृतिक आपदाओं से राज्य के कतिपय जनपद अत्याधिक प्रभावित होते हैं।
जिससे राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त होता है तथा शासकीय एवं निजी परिसंपत्ति का नुकसान जनहानि, पशु हानि एवं कृषि योग्य भूमि आदि की क्षति होती है। इस स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना एवं राहत सामग्री वितरण एवं विद्युत पेयजल परिवहन सुचारु करने में शासकीय अधिकारियों कार्मिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, लिहाजा शासन स्तर पर मानसून की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक में यह बात संज्ञान में आई है कि कतिपय अधिकारी कर्मचारी अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से लंबी अवधि में अवकाश स्वीकृत कराते हुए अवकाश के उपभोग हेतु प्रस्थान कर जाते हैं। जिससे मानसून अवधि में बचाव व राहत कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है।

लिहाजा मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर सम्यक विचार के उपरांत 30 सितंबर 2022 तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए किसी भी अधिकारी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में किसी अधिकारी कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत किया जाता है, तो अवकाश स्वीकृत अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अवकाश स्वीकृति आदेश में ही उनके बदले दूसरी व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
