weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(बड़ी खबर) इन 5 जिलों में बारिश की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। पर्वतीय जिलों में जहां ठंड का दौर जारी है वही मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है।

राज्य मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य की मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। uttarakhand weather update

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर

तापमान
शनिवार आठ अप्रैल की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। कल नौ अप्रैल को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30, 11 अप्रैल को 31 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 12 से 15 अप्रैल तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें