देहरादून– राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थान स्थापित करने के लिए सरकार जमीन खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इन्वेस्टर्स समिट के तहत शिक्षा विभाग ने भी प्राइवेट शैक्षिक संस्थानों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। पर्वतीय क्षेत्र में निवेश की न्यूनतम सीमा 25 करोड़ रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 50 करोड़ रुपये होगी। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित मालिक और संचालकों के साथ हुई रविनाथ रमन ने पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश पहाड़ में निजी स्कूल खोलने के लिए जमीन खरीदने पर 25% सब्सिडी मिलेगी और संचालक स्थानीय लोगों से जमीन खरीद कर या लीज पर लेकर भी स्कूल बना सकते हैं। एपीडी-एसएसए डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि बैठक में स्कूल संचालकों से बातचीत के बाद करीब एक हजार करोड़ रुपये के नए निवेश की संभावना है।
उत्तराखंड में विद्यालयों को जमीन उपलब्ध कराये जाने के लिए उद्योग विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। साथ ही छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए भी निजी विद्यालयों की सहायता ली जाएगी। -रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 

