अंतरमंडलीय तबादलों की काउंसलिंग 30 से
देहरादून। सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग के अंतरमंडलीय तबादलों को लेकर 30 से काउंसलिंग शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी ने बुधवार को यह आदेश किए हैं।
दोनों मंडलों के अपर निदेशकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि एलटी संवर्ग में अंतरमंडलीय तबादलों को लेकर जून 2024 में एसओपी जारी की गई थी, जिसमें कुछ संशोधन किया गया है। दरअसल, राज्य में निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते आयोग ने तबादलों की अनुमति नहीं दी। आयोग ने विभाग को सिर्फ ऐसे पात्र शिक्षकों की सूची बिषयवार
आनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की अनुमति दी है।
निदेशक जोशी ने बताया कि संवर्ग वार शिक्षकों के आवेदनों के साथ सुस्पष्ट अभिलेख, प्रमाण पत्र, पात्रता सूची, रिक्तियां संवर्ग वार 27 जनवरी तक दोनों मंडलों को अनिवार्य रूप से करनी होगी। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना स्थानांतरण अधिनियम की धारा 15 (1) के अनुसार ही जाएगी। पात्र शिक्षकों की सूची एवं रिक्ति का अनुमोदन 28 जनवरी तक किया जाना है। 30 और 31 जनवरी को मंडल संवर्ग के लिए राईका नालापानी में काउंसलिंग की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

