देहरादून- राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब उक्त अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस ;असीमित उपचार खर्चद्ध सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश से बाहर 30 हजार से अधिक सरकारी व प्राइवेट अस्पताल लाभार्थियों की सेवा के लिए सूचीबद्ध हैं।
हाल ही में एसजीएचएस के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर हरियाणा व एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद दो बड़े निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं।
योजना के तहत सूचीबद्ध संस्थानों में शामिल हुए उक्त अस्पतालों में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो, किडनी समेत अन्य व्याधियों के कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल 
