देहरादून :(बड़ी खबर) इन उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेगा अब शिक्षा विभाग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेगा अब शिक्षा विभाग

देहरादून। शिक्षा विभाग में अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन होगा। यह व्यवस्था पहले चरण में कक्षा एक से नौ तक की जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करने के बाद साफ्टवेयर उत्तर जांच कर अंक देगा। इसमें दो से तीन दिन में ही रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन तैयार हो जाएगा।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और डिजिटल क्रांति की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। अब विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन

मूल्यांकन प्रणाली को डिजिटल किया जा रहा है। 92 फीसदी शिक्षकों ने पूरा किया ई-कोर्सः डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली शुरू करने की वजह को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि सरकारी स्कूलों के 92 फीसदी शिक्षकों ने ई-कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर तकनीकी दक्षता हासिल कर ली है। क्षमता निर्माण की दिशा में इस उपलब्धि का प्रयोग ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में किया जाएगा। मूल्यांकन ऑनलाइन करने के साथ ही उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में सभी तरह की व्यवस्थाएं भी ऑनलाइन निगरानी में आ गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें