देहरादून: कार्यालय में समय से उपस्थिति के सम्बन्ध में।
कृपया सामान्य प्रशासन विभाग के शासनादेश संख्या-478 दिनांक 30 जून, 2009. शासनादेश संख्या-531 दिनांक 05 मई, 2022, शासनादेश संख्या-579 दिनांक 18 मई, 2022 एवं शासनादेश संख्या-556 दिनांक 15 अप्रैल, 2025 (प्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से राज्य के समस्त कार्यालय में समय से बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। शासन के संज्ञान में आया है कि कतिपय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा अभी भी बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से समयानुसार उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जा रही है।
2-इस सम्बन्ध में प्रतिदिन नामित अधिकारी प्रातः 10:15 बजे बायोमैट्रिक प्रणाली में दर्ज उपस्थिति के विवरण की समीक्षा करते हुए कार्यालय में देरी से आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। सचिवालय के लिये यह व्यवस्था 09.45 बजे सुनिश्चित होगी :-
(अ) महीने में 01 दिन देर से आने पर
(ब) महीने में 02 दिन देर से आने पर
(स) महीने में 03 दिन देर से आने पर
मौखिक चेतावनी
लिखित चेतावनी
एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटा जाना
(द) 04 या इससे अधिक दिन देर से आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का किया जाना।
3-शासन यह आशा करता है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय के लिए निर्धारित समय का पालन करें और जो अधिकारी / कर्मचारी, इसमें ढिलाई दिखायें, उनके विरूद्ध उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जाए।
अतः इस व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने हेतु मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया उपरोक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 
