देहरादून-(बड़ी खबर) विधायक हो तो ऐसे, अस्वस्थ महिला को देख खुद ही मदद को दौड़ पड़े विधायक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए आज हरिद्वार, चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर दौरा पड़ने पर अस्वस्थ महिला और उक्त परिस्थिति से झूझ रहे उसके भाई की यथासंभव सहायता की।

बहन को उठा सकने में छोटे भाई द्वारा अक्षमता जाहिर करने पर, महिला को उठाकर समीप सुरक्षित छायादार जगह पर पहुंचाया। यह संतोषप्रद बात रही कि कुछ समय पश्चात अस्वस्थ महिला ठीक हो गयी।

विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सभी से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना पर आत्मीयता के भाव रखें। मानवता को परम धर्म मानकर, दुर्घटनाग्रस्त व असहायों की सहायता करें !

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें