देहरादून : (बड़ी खबर) यहां DM सविन बंसल और SSP BYKE से निकले निरीक्षण पर VIDEO

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जनमानस की समस्या देखने सड़क पर दुपहिया वाहन से निकले डीएम,

महिला सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत शहर जल्द दिखेंगे पिंक बूथ एवं पिंक टायलेट, डीएम ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

ADVERTISEMENTS

शहर में सुगम व्यवस्था बनाने हेतु डीएम एवं एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण।

आईएसबीटी पर सड़क चौड़ीकरण एवं पार्किंग तथा डेªनेज के लिए डीएम ने एनएच से मांगा प्लान।

रिस्पना, आईएसबीटी, पिं्रस चौक का डेªनेज प्लान तैयार करने को दिया निर्देशित।

नई टेªफिक लाईट हेतु यातयात पुलिस से मांगा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

देहरादून :, जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ आज शहर में जन सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से दुपहिया वाहन से शहर का संयुक्त रूप से द्धितीय निरीक्षण किया। राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी,लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज, आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक एवं लालपुल पर पिंक बूथ तथा लालपुल के समीप पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ जिन स्थानों पर यातायात लाईट मरम्मत होनी है तथा जिन चौराहों पर लाईट लगाने की आवश्यकता है के प्रस्ताव पुलिस विभाग से मांगे। जिलाधिकारी ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी एवं प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आख्या सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई


जिलाधिकारी ने आईएसबीटी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव से निपटने हेतु प्लान के साथ एनएच एवं लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करते हुए अगले मानसून से पहले व्यवस्थाए दूरस्थ करने के निर्देश दिए। साथ आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण करना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसपी यातायात मुकेश कुमार, सहित लोनिव, एनएच आदि सम्बन्धित विभागों के  अधिकारी उपस्थित रहे। 

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें