देहरादून-(बड़ी खबर) 25 हजार उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड

इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर

बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें

जो उन्हें अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगे। प्रोत्साहन भत्ते की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें