देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने महंगाई भत्ते, दीपावली बोनस और 31 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगें उनके सामने रखीं। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया, केंद्र सरकार ने अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करते हुए, इसे 50% से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है।
पूर्व की व्यवस्था के अनुसार, राज्य सरकार भी केंद्र के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद राज्य कार्मिकों के लिए घोषणा करती रही है। अध्यक्ष ने कहा, महंगाई के संकट से केंद्र सरकार के कार्मिकों की भांति राज्य सरकार के कार्मिक भी समान
रूप से प्रभावित होते हैं। इसी माह के अंत में दीपावली का पर्व भी मनाया जाना है। परिषद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दीपावली से पूर्व 25 अक्तूबर तक राज्य सरकार के कार्मिकों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अक्तूबर माह का वेतन एवं राज्य सरकार के ग्रुप-बी व ग्रुप-सी कार्मिकों (अराजपत्रित) को दीपावली बोनस का भुगतान करने के निर्देश जारी करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 

