लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22544/22543) का संचालन 21 अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा । यह ट्रेन लालकुआं से रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद होते हुए अमरोहा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन हर सोमवार को लालकुआं से रवाना होगी, जबकि 22 अक्टूबर से हर मंगलवार बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
ट्रेन का टाइमटेबल
22544 लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से हर सोमवार को लालकुआं से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। यह रुद्रपुर सिटी से 8:30 बजे, रामपुर से 9:22 बजे, मुरादाबाद से 10:02 बजे, और अमरोहा से 10:33 बजे होते हुए गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली से होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी यात्रा
22543 बांद्रा टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद और अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
व्यापारियों के लिए फायदेमंद
बरेली, मुरादाबाद और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मुंबई व्यापार के लिए जाते हैं। इस सीधी ट्रेन सेवा से उनका आवागमन अब आसान हो जाएगा। ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिससे यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
