देहरादून। प्रदेश में लगातार चौथे माह बिजली का बिल सस्ता आएगा। यूपीसीएल ने इस बार भी बाजार से जो बिजली खरीदी है, वह निर्धारित दामों से कम है।
इसका लाभ उपभोक्ताओं को 70 पैसे प्रति यूनिट तक के हिसाब से मिलेगा। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, नियामक आयोग ने बिजली खरीद की दर 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय की हुई है। अप्रैल से अगस्त तक की औसत खरीद लागत 4.75 रुपये प्रति यूनिट रही। इससे औसत 28 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से टैरिफ में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया, इस कारण बिजली खरीद की मद में 225 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। जुलाई में उपभोक्ताओं को30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे और अब अक्तूबर में 70 पैसे प्रति यूनिट का लाभ मिलेगा। कहा, अगले बिल में उपभोक्ताओं को 70 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।
- यूपीसीएल ने दी उपभोक्ताओं को 70 पैसे प्रति यूनिट की राहत
- किसका बिल कितना सस्ता होगा (प्रति यूनिट छूट)
घरेलू-21 से 56 पैसे तक, अघरेलू-81 पैसे तक, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी-76 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल 24 पैसे, कृषि गतिविधियां- 34 पैसे, एलटी इंडस्ट्री-75 पैसे, एचटी इंडस्ट्री-75 पैसे, मिक्स लोड-70 पैसे, रेलवे ट्रैक्शन-70 पैसे, ईवी चार्जिंग स्टेशन-67 पैसे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 
