देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत पर संवाद, जिलाधिकारी नैनीताल को भेंट की गई ‘जय माँ बगलामुखी’ पुस्तक
हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार एवं रमाकान्त पन्त ने आज नैनीताल जनपद के जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी आध्यात्मिक कृति ‘जय माँ बगलामुखी’ पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर पहाड़ के प्राचीन एवं पावन तीर्थ स्थलों, उनकी सांस्कृतिक महत्ता तथा संरक्षण को लेकर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कृतियां पहाड़ की आध्यात्मिक चेतना, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने तीर्थ स्थलों के सुव्यवस्थित विकास, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर भी अपने विचार साझा किए।
इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक महावीर प्रसाद भट्ट (लालकुआँ), प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, ‘खबर पहाड़’ के संपादक दिनेश पाण्डे तथा युवा समाजसेवी लवली गिल की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने पहाड़ के धार्मिक पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और समाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने पर अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता, साहित्य, विज्ञान और समाजसेवा के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 
