हरिद्वार: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी सहित दो गिरफ्तार
हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में की, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने एक राशन डीलर से कार्य के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित राशन डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है।
यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही होने के कारण कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विजिलेंस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
