- तबादला नीति से दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों को मिलेगी नई दिशा, सुगम क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे शिक्षकों को।
देहरादून- उत्तराखंड में तबादले नीति के प्रावधान में आने से शिक्षा विभाग की राह और भी सरल हो जाएगी। इस नीति के तहत जो शिक्षक लंबे समय से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं थे उन्हें इस वर्ष सुगम क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में छात्रों की संख्या कम है, वही शिक्षकों की संख्या ज्यादा है।
जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम है, वहां तैनात शिक्षकों को चिह्नित करते हुए उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां छात्रों की संख्या अधिक है। शिक्षा विभाग ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस सिंधु के दिए निर्देश अनुसार स्कूलों में छात्र और शिक्षकों की संख्या का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में छात्र और शिक्षकों की संख्या का अनुपात संतुलन नहीं बैठ पा रहा है। ऐसी स्थिति खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में है जहां छात्र संख्या कम है, वही शिक्षक छात्र के मुकाबले ज्यादा हैं। जबकि अधिक छात्र संख्या वाले कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम है। तबादला नीति के बाद हर स्कूलों में छात्र संख्या से ज्यादा शिक्षकों के तबादले प्राथमिकता से किए जाएंगे। डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी के अनुसार, छात्र और शिक्षक संख्या का विवरण काफी हद तक तैयार है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस वर्ष कोशिश की जा रही है कि अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में अनिवार्य रूप से पर्याप्त शिक्षक नियुक्त कर दिए जाएं।
साथ ही आपको बताते चलें कि क्लस्टर स्कूलों से भी दूर होगी शिक्षकों की कमी। दरअसल सरकार ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय कर 1500 कलस्टर स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इसमें कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को सरकार चिह्नित कर रही है। क्लस्टर स्कूल बनने के बाद स्कूलों में चल रही शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।
डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि कलस्टर स्कूल बनने से विलय हुए स्कूलों के शिक्षक और संसाधनों का छात्र हित में ज्यादा बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकेगा। विलय होने वाले स्कूलों के छात्रों को कलस्टर स्कूल आने के लिए प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन 100 रुपये देने की व्यवस्था की जा रही है। कलस्टर स्कूलों के गठन का खाका तय करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को सौंप दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
