- होटल के कमरे में युवक ने जहर खाकर दी जान
किच्छा-नगर स्थित होटल में जहर का सेवन करने से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। युवक तीन दिनों से होटल में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। दरवाजा न खोलने पर होटल कर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक के पास टेबल पर रखा जहरनुमा पाउडर बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह होटल कर्मचारी द्वारा पुलभट्टा थाना पुलिस को सूचना दी गई कि होटल पर कमरा किराए पर लेने वाले युवक द्वारा लगातार आवाज दिए जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला जा रहा है।
घटना की सूचना पर पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और होटल में कमरा लेने वाले युवक के बारे में जानकारी हासिल की। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि ग्राम देवरिया, थाना किच्छा निवासी दिनेश जोशी पुत्र ख्याली राम जोशी द्वारा जगत 10 मई को किराए पर कमरा लिया गया था और रविवार की सुबह लगातार आवाज दिए जाने के बावजूद उसके द्वारा कमरा नहीं खोला जा रहा है।
दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि जहर का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा लगातार आवाज दिए जाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस टीम जब दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए।
कमरे में दिनेश जोशी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था तथा जांच करने के दौरान पुलिस ने मृतक की एक डायरी और मृतक का अन्य सामान कमरे से बरामद कर लिया। कमरे में रखे टेबल पर कुछ पाउडर बिखरा हुआ था। प्रथम दृश्यता प्रतीत हो रहा है कि युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। संभवत अनुमान लगाया जा रहा है कि बिखरा हुआ पाउडर सल्फास हो सकता है। मृतक के बारे में जानकारी हासिल करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दिनेश कई वर्षों से परिवार सहित लखनऊ में निवास कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पत्नी को सूचना देते हुए जांच शुरू कर दी है। दिनेश की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
