पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Haldwani – कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्लाह पेट्रोल पम्प में युवकों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है। घटना का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पम्प में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ युवकों ने पहले गाली-गलौज की, कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए और लात-घूंसे चलाने लग गए। पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है। वहीं शहर के तमाम पेट्रोल पंप संचालकों ने घटना पर पुलिस कार्रवाई की मांग उठाई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ युवक कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप पहुंचे। किसी बात पर बदमाशों का पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वही कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना ली । जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । विडियो मे देखा जा सकता है कि किस तरीके से पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी के साथ बदमाश मारपीट कर रहे हैं । वही इस घटना से पेट्रोल पंप एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है ।
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जांच की जा रही है। उधर, एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि इस संबंध में पेट्रोल पंप स्वामी बैठक करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा की उन्होंने कहा हल्द्वानी में अराजकता चरम पर है कारोबारियों का काम करना आए दिन अब मुश्किल होता जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
