- परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग उठाई
देहरादून : माध्यमिक सहायक अध्यापक (एलटी) की 1,544 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुए करीब चार महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने लिखित भर्ती परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में बीएड डिग्री धारी 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से गुहार लगाई है कि न्यायालय में विचाराधीन परीक्षा परिणाम को लेकर सरकार की ओर से ठोस पैरवी हो, ताकि जल्द परिणाम घोषित हो सके। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने परीक्षा परिणाम तैयार कर न्यायालय के निर्देश पर रोक रखा है। छात्रों का यह भी आरोप है कि न्यायालय में सरकार की ओर से ठोस पैरवी नहीं होने से परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 

