Dehradun News- धामी सरकार ने उत्तराखंड में कोरोना कर्फ़्यू एक हफ्ते और बढाने का फैसला किया है। इस हफ्ते के लिए जारी कोविड कर्फ़्यू की मियाद 31 अगस्त सुबह छह बजे समाप्त हो रही है लिहाजा धामी सरकार ने कोविड कर्फ़्यू को पहले से दी जा रही तमाम रियायतों के साथ 7 सितंबर सुबह छह बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। वैसे भी नए सिरे से कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं जिसके बाद केन्द्र सरकार से लेकर तमाम राज्य सरकारें तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उत्तराखंड सरकार भी बाहर से आने वालों को लेकर सख्त पाबंदियाँ जारी रखे हुए हैं ताकि कोरोना संक्रमण को फैसले का मौका न मिल सके। धामी सरकार ने कोरोना कर्फ़्यू को आगे बढ़ाते हुए नई एसओपी यानी गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं।
दरअसल उत्तराखंड में कोरोना के दैनिक मामले बहुत कम संख्या में मिल रहे हैं लेकिन ऊधमसिंहनगर के बाद रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में डेल्टा प्लस वैरिएंट के पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमा चिंतित हो गया है। ऐसे में बहुत कम संभावना थी कि सरकार कर्फ़्यू खत्म करती। वैसे भी केरल में कोरोना के नए सिरे से सिर उठाने के बाद भारत सरकार और केरल, महाराष्ट्र से लेकर तमाम राज्य सरकारें चौंकन्ना हो चुकी हैं। भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तमाम राज्यों को पत्र लिखकर 30 सितंबर तक कोविड प्रोटोकॉल के लेकर पूरी संजीदगी बरतने और त्योहारी सीजन में भीड़ भरे आयोजनों से बचने की सलाह दे दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
