देहरादून: आज दिनांक 12-03-2025 को थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मन्दिर के पास सड़क पर एक चण्ढीगढ नम्बर की मर्सिडिज कार चालक द्वारा वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 मजदूरों व एक स्कूटी यू0के0 07-एई-5150 को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 मजदूरों (1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष (2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष व 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर उत्तराचंल हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों (1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर तथा (2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल दुर्घटना में घायल हो गये, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रैफर किया गया । दुर्घटना में घायल दोनो व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है, जो उपचाराधीन है। चारो मृतको के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामें की कार्यवाही की जा रही है।
कार सवार व्यक्ति की तलाश हेतु तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त मृतकों का काठबंगला क्षेत्र नदी पार में रहने तथा शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई।
नाम/पता मृतक
(1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
(2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
(3) 02 अन्य अज्ञात
नाम/पता घायल
(1) धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून।
(2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



क्या हल्द्वानी में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? प्रशासन ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर
पति लाता था स्मैक, पत्नी करती थी सप्लाई…हल्द्वानी में SOTF का बड़ा खुलासा
उत्तराखंड: अब हर शनिवार सूचना विभाग में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, DG सूचना ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम से जुड़ी क्रिकेटर एकता बिष्ट, बनीं ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड: DM ने शिकायत मिलते ही होटल का काटा पानी कनेक्शन, भारी जुर्माना भी लगाया
उत्तराखंड के अग्निवीर रमनजीत सिंह का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हल्दूचौड़: अंशिका ने किया माता पिता और स्कूल का नाम रोशन
हल्द्वानी: कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
उत्तराखंड: राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू 
