राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (वेतनमान रू० 56,100-1,77,500, पे लेवल 10 in 7th Pay Matrix) के अन्तर्गत चयन वर्ष 2024-25 में प्रोन्नति कोटे की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति संख्या-28/26/ई-1/ डी०पी०सी०/2024-25, दिनांक 21 अप्रैल, 2025 के कम में निम्नलिखित तहसीलदारों को ‘डिप्टी कलेक्टर’ के पद पर प्रोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-
(1) श्री सोहन सिंह

(2) श्रीमती प्रियंका रानी
(3) श्री ललित मोहन तिवारी
2-उक्त पदोन्नति मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-87/2025 (SB), सुशीला कोठियाल बनाम उत्तराखण्ड राज्यादि तथा उत्तराखण्ड लोक सेवा न्यायाधिकरण, खण्डपीठ नैनीताल में योजित निर्देश याचिका संख्या-52/NB/DB/2021, प्रियंका रानी बनाम उत्तराखण्ड राज्यादि में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
3-उक्तानुसार प्रोन्नत अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन रहेंगे।
4 उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखण्ड शासन में योगदान आख्या प्रस्तुत की जायेगी। प्रोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किये जायेगें।
5-उक्त अधिकारियों की ज्येष्ठता, उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियमावली, 2005, उत्तराखण्ड सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली, 2002 एवं इस सम्बन्ध में शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों के अनुसार पृथक से निर्धारित की जायेगी।
6-यह आदेश सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में निर्गत किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 